Shahdol News: चल रहे ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान’ के बीच शहर में जगह-जगह लगे कचरों के ढेर

Shahdol News: चल रहे ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान’ के बीच शहर में जगह-जगह लगे कचरों के ढेर

Shahdol News: देश व्यापी स्वच्छता ही सेवा अभियान के बीच संभागीय मुख्यालय में जगह-जगह पसरी गंदगी व्यवस्था का मुंह चिढ़ा रही है। यह पहली बार नहीं है जब स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा हो, हर बार की तरह इस बार भी अभियान नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों के ऊपर आ टिका है। लेकिन कर्मचारियों की कमी शहर को स्वच्छ बनाने में आड़े आ रही है। मौजूदा समय पर नगरपालिका में 230 से अधिक मस्टर व 28 नियमित सफाई कर्मचारी कार्यरत हैं। इनमें से 20-25 कर्मचारी प्रतिदिन अवकाश व अप्सेंट रहते हैं और इतने ही कर्मचारी अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के बंगलों मेंं ड्यूटी बजाते हैं। ऐसे में सवा लाख की आबादी वाले शहर में सफाई व्यवस्था कैसे सुधरेगी अंदाजा लगाया जा सकता है।

Created On :   2024-09-19 10:14:57.0

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story