हिमाचल प्रदेश की देहरा सीट पर कड़ा मुकाबला
By - दैनिक भास्कर हिन्दी (Dainik Bhaskar Hindi) |2024-07-10 06:03:04.0
हिमाचल प्रदेश की देहरा सीट से भाजपा उम्मीदवार होशियार सिंह ने मीडिया एजेंसी एएनआई से कहा, मुझे लगता है कि यह हिमाचल के इतिहास में सबसे रोमांचक और कठिन चुनाव रहा है। जहां एक ओर पूरी सरकार, उनकी मशीनरी और मुख्यमंत्री खुद हैं और एक तरफ होशियार सिंह है, मुकाबला कड़ा है। फर्क यह है कि उनके साथ प्रशासन है और हमारे साथ जनता है। इन्होंने(राज्य सरकार) देहरा की जनता को डराने, धमकाने की कोशिश की लेकिन देहरा की जनता न डरती है, न झूकती है, जब नतीजे आएंगे तब उन्हें जवाब मिल जाएगा
#WATCH हिमाचल प्रदेश: देहरा विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान जारी हैं, देहरा सीट से भाजपा उम्मीदवार होशियार सिंह ने कांगड़ा के एक मतदान केंद्र पर मतदान किया। pic.twitter.com/K19yCVE2N7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 10, 2024
Created On :   2024-07-10 06:03:04.0
Next Story