बास डी लीडे ने दिया दोहरा झटका
By - दैनिक भास्कर हिन्दी (Dainik Bhaskar Hindi) |2023-11-08 12:15:34.0
मोईन अली के आउट होने के बाद आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे क्रिस वोक्स ने महज 44 गेंदों में 5 चौके और 1 छक्के की मदद से अर्धशतक ठोक दिया। लेकिन छक्का और चौका खाने के बाद बास डी लीडे ने वापसी करते हुए उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाया। जबकि इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे डेविड विली ने पहली ही गेंद पर छक्का लगाया। लेकिन डी लीडे ने अगली ही गेंद पर उन्हें एंगेलब्रेक्ट के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेजा। इस समय इंग्लैंड का स्कोर 49 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 327 रन है।
Created On :   2023-11-08 12:15:34.0
Next Story