पन्ना-भाजपा सदस्यता अभियान प्रभारी ने पहुंचकर ली बैठक

डिजिटल डेस्क, पन्ना। भाजपा अनुसूचित जनजाति प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमोल सिंह ने 15 सितम्बर को नगर पालिका परिषद के वार्ड क्रमांक 26 में पहुंचे जहां पर अनुसूचित जनजति मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ बैठक की व भाजपा के द्वारा देशव्यापी चलाये जा रहे सदस्यता अभियान के संबध में समीक्षा करते हुए अधिक से अधिक सदस्य बनाये जाने व लक्ष्य अनुसार काम करने पर बल दिया। इस अवसर पर नगर मण्डल अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष अरविन्द सिंह ने अभी तक सदस्यता अभियान में किये गये कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। बैठक में राजेन्द्र कोल प्रदेश मंत्री, उपाध्यक्ष मनोज, महामंत्री विरंजी आदि लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़े -भाजपा सदस्यता अभियान प्रभारी ने पहुंचकर ली बैठक

Created On :   2024-09-17 07:26:34.0

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story