Panna News- राहुल गांधी के बयान के विरोध में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने किया प्रदर्शन

Panna News- राहुल गांधी के बयान के विरोध में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने किया प्रदर्शन

Panna News: आरक्षण को लेकर राहुल गांधी के बयान को लेकर भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा शहर के स्थानीय चंद्रशेखर पार्क में सांकेतिक रूप से धरना देकर नाराजगी जाहिर की गई। आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा विधायक राजेश वर्मा द्वारा राहुल गांधी द्वारा अमेरिका में आरक्षण के संबध में दिए गए बयान पर कहा कि कांग्रेस और उसके नेता अपने राजनैतिक हितों को साधने के लिए संविधान और संवैधानिक प्रक्रियाओं का दुरूपयोग कर रहे हैं। संविधान व दलितों के अपमान की भावना उनकी नसों में समाहित है। राहुल गांधी ने जो कहा है यह उसकी का परिचायक है।

यह भी पढ़े -राहुल गांधी के बयान के विरोध में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने किया प्रदर्शन

Created On :   2024-09-25 12:43:59.0

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story