गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 234.77 और निफ्टी 74.20 अंक लुढ़का

By - Bhaskar Hindi |16 Aug 2019 4:15 AM IST
गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 234.77 और निफ्टी 74.20 अंक लुढ़का
हाईलाइट
- सेंसेक्स 234.77 अंकों की गिरावट के साथ 37
- 076.76 पर
- जबकि निफ्टी 74.20 अंकों की गिरावट के साथ 10
- 955.20 पर खुला
डिजिटल डेस्क, मुंबई। कारोबारी सप्ताह के पांचवें और आखिरी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का रुख है। सेंसेक्स 234.77 अंकों की गिरावट के साथ 37,076.76 पर, जबकि निफ्टी 74.20 अंकों की गिरावट के साथ 10,955.20 पर खुला है।
यस बैंक, ओएनजीसी, कोल इंडिया, इंफोसिस, सन फार्मा के शेयरों में तेजी है, जबकि हीरो मोटोकॉर्प, मारुति सुजुकी, वेदांता, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स के शेयरों में गिरावट है। वहीं सेक्टोरियल इंडेक्स में सभी सूचकांक ऑटो, आईटी, मेटल और पीएसयू बैंक के शेयर 1-2 फीसदी तक गिरे।
Created On :   16 Aug 2019 9:41 AM IST
Next Story