लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 240 अंक लुढ़का और निफ्टी 11,050 के नीचे

By - Bhaskar Hindi |1 Aug 2019 5:31 AM IST
लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 240 अंक लुढ़का और निफ्टी 11,050 के नीचे
हाईलाइट
- शुरुआती कारोबार में प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.48 बजे 240.98 अंक फिसलकर 37
- 240.14 पर कारोबार करते देखा गया
- देश का शेयर बाजार गुरुवार को गिरावट के साथ खुला
डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार गुरुवार को गिरावट के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.48 बजे 240.98 अंक फिसलकर 37,240.14 पर कारोबार करते देखा गया। निफ्टी भी लगभग इसी समय 37.40 अंकों की कमजोरी के साथ 11,048.00 पर कारोबार करते देखा गया।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 93.94 अंकों की गिरावट के साथ 37,387.18 पर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 25.2 अंकों की कमजोरी के साथ 11,060.20 पर खुला।
Created On :   1 Aug 2019 10:30 AM IST
Next Story