Opening bell: मामूली बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 50900 के पार- निफ्टी में भी तेजी

- निफ्टी 14999.05 के स्तर पर खुला
- सेंसेक्स 50905.54 के स्तर पर खुला
डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पहले दिन (सोमवार, 22 फरवरी) मामूली बढ़त के साथ खुला। हालांकि कुछ ही देर में बाजार में कमजोरी आ गई। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स बीते सत्र से 20.75 अंकों की बढ़त के साथ 50,910.51 पर खुला और 50,973.25 तक चढ़ने के बाद फिसलकर 50,685.42 पर आ गया।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी भी बीते सत्र से 17.30 अंकों की बढ़त के साथ 14,999.05 पर खुला और 15,008.55 तक चढ़ने के बाद फिसलकर 14,923.50 पर आ गया।
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से आमजन को मिली राहत
आज शुरुआती कारोबार के दौरान डॉक्टर रेड्डी, ITC, टेक महिंद्रा, JSW स्टील और NTPC के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं टाटा स्टील, कोल इंडिया, गेल, BPCL और बजाज फिनसर्व के शेयर लाल निशान पर खुले।
वहीं बात करें सेक्टोरियल इंडेक्स की तो, आज FMCG और रियल्टी की शुरुआत गिरावट पर हुई। वहीं मीडिया, बैंक, फार्मा, फाइनेंस सर्विसेज, ऑटो, IT, मेटल और प्राइवेट बैंक हरे निशान पर खुले।
भारत में बिटक्वाइन पर लग सकता है बैन, RBI ला सकती है डिजिटल करंसी
सेंसेक्स आरंभिक कारोबार के दौरान 100 अंकों से ज्यादा फिसला और निफ्टी में भी लाल निशान के साथ कारोबार चल रहा था। सुबह 9.26 बजे सेंसेक्स बीते सत्र से 112.07 अंकों यानी 0.22 फीसदी की गिरावट के साथ 50,777.69 पर कारोबार कर रहा था और निफ्टी भी 33.50 अंकों यानी 0.22 फीसदी की कमजोरी के साथ 14,948.25 पर बना हुआ था।
Created On :   22 Feb 2021 9:33 AM IST