बढ़त के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 66 अंक ऊपर, निफ्टी 18170 के पार

- निफ्टी 13.80 अंक बढ़कर 18173.80 के स्तर पर खुला
- सेंसेक्स 66.57 अंक बढ़कर 61211.41 के स्तर पर खुला
डिजिटल डेस्क, मुंबई। मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन (22 नवंबर 2022, मंगलवार) बढ़त के साथ खुला। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 66.57 अंक यानी कि 0.11% बढ़कर 61211.41 के स्तर पर खुला।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 13.80 अंक यानी कि 0.08% बढ़कर 18173.80 के स्तर पर खुला।
शुरुआती कारोबार के दौरान करीब 1285 शेयरों में तेजी आई, 736 शेयरों में गिरावट आई और 101 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। इस दौरान निफ्टी पर लार्सन एंड टुब्रो, एनटीपीसी, आयशर मोटर्स, इंडसइंड बैंक और मारुति सुजुकी प्रमुख लाभ में थे, जबकि टीसीएस, नेस्ले इंडिया, जेएसडब्ल्यू स्टील, एशियन पेंट्स और एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयर लाल निशान पर थे।
आपको बता दें कि, बीते कारोबारी दिन (21 नवंबर 2022, सोमवार) बाजार गिरावट के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 207 अंकों की गिरावट के साथ 61456 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 61 अंकों की गिरावट के साथ 18246 के स्तर पर खुला था।
जबकि शाम को भी बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 518.64 अंक यानी कि अंकों 0.84% की गिरावट के साथ 61,144.84 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 147.70 अंकों यानी कि 0.81% की गिरावट के साथ 18,159.95 के स्तर पर बंद हुआ था।
Created On :   22 Nov 2022 9:29 AM IST