बढ़त के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 167 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी

- निफ्टी 53.30 अंक बढ़कर 18438.60 के स्तर पर खुला
- सेंसेक्स 167.39 अंक की बढ़त के साथ 61869.68 पर खुला
डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन (21 दिसंबर 2022, बुधवार) बढ़त के साथ खुला। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 167.39 अंक की बढ़त के साथ 61869.68 के स्तर पर खुला।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 53.30 अंक या 0.29 प्रतिशत बढ़कर 18438.60 के स्तर पर खुला। शुरुआती कारोबार के दौरान करीब 668 शेयरों में तेजी आई, 250 शेयरों में गिरावट आई और 75 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
आपको बता दें कि, बीते कारोबारी दिन (20 दिसंबर 2022, मंगलवार) बाजार गिरावट के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 301.64 अंक यानी कि 0.49% नीचे 61504.55 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 91.10 पॉइंट या 0.49% की गिरावट के साथ 18329.40 के स्तर पर खुला था।
जबकि शाम को बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 103.90 अंक यानी कि 0.17% नीचे 61,702.29 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 35.15 पॉइंट या 0.19% की गिरावट के साथ 18,385.30 के स्तर पर बंद हुआ था।
Created On :   21 Dec 2022 10:50 AM IST