गिरावट के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स- निफ्टी दोनों ​लुढ़के

Opening Bell: Market opened with decline, Sensex-Nifty both fell
गिरावट के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स- निफ्टी दोनों ​लुढ़के
ओपनिंग बेल गिरावट के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स- निफ्टी दोनों ​लुढ़के
हाईलाइट
  • निफ्टी 46.45 अंक की गिरावट के साथ 17
  • 322.80 के पर खुला
  • सेंसेक्स 145.62 अंक की गिरावट के साथ 58
  • 159.74 पर खुला

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पहले दिन (13 सितंबर, सोमवार) गिरावट के साथ खुला। इस दौरान सेंसेक्स व निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 145.62 अंक की गिरावट के साथ 58,159.74 के स्तर पर खुला।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 46.45 अंक की गिरावट के साथ 17,322.80 के स्तर पर खुला।

मालूम हो कि, 10 सितंबर शुक्रवार को गेणश चतुर्थी के मौके पर बाजार बंद था। इससे पहले बीते सत्र (09 सितंबर, गुरुवार) में बाजार गिरावट के साथ ही खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 92.76 अंकों की गिरावट के साथ 58157.50 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 36.20 अंकों की गिरावट के साथ 17317.30 के स्तर पर खुला था। 

जबकि दिनभर के उतार चढ़ाव के बाद बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स 54.81 अंकों की तेजी के साथ 58,305.07 के स्तर पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 15.75 अंकों की बढ़त के साथ 17,369.25  के स्तर पर बंद हुआ था। 

Created On :   13 Sep 2021 4:26 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story