हुरुन इंडिया की अमीरों की सूची में मुकेश अंबानी पहले स्थान पर

- हुरुन इंडिया की अमीरों की सूची में मुकेश अंबानी पहले स्थान पर
नई दिल्ली, 29 सितंबर (आईएएनएस)। आईआईएफएल वेल्थ हुरुन इंडिया की इस साल की सूची में भी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी लगातार 9वें साल सबसे अमीर आदमी बने रहे हैं, जिनकी कुल संपत्ति 6.58 लाख करोड़ रुपये है।
पिछले 12 महीनों में उनकी कुल संपत्ति में 73 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है, जो उन्हें एशिया का पहला और दुनिया का चौथा सबसे अमीर इंसान बनाता है।
हुरुन इंडिया की सबसे अमीर शख्सियतों की इस साल की सूची में 828 ऐसे भारतीय शामिल रहे हैं, जिनकी संपत्ति 1,000 करोड़ से अधिक है।
लंदन में बसे हिदुजा बंधुओं (एसपी हिंदुजा और उनके तीन भाई) ने 1.43 लाख करोड़ की कुल संपत्ति के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है।
एचसीएल के संस्थापक शिव नाडार 1.41 लाख करोड़ की कुल संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर रहे हैं। इसके बाद गौतम अदाणी एंड फैमिली और अजीम प्रेमजी को क्रमश: चौथा और पांचवां स्थान मिला है।
एवेन्यू सुपरमार्केट के संस्थापक राधाकिशन दमानी ने पहली बार इस सूची के शीर्ष दस में अपनी जगह बनाई है।
एएसएन/एसजीके
Created On :   29 Sept 2020 6:30 PM IST