जरूरी खबर: इस महीने बैंक जाने से पहले पढ़ लें यह खबर, ये 13 दिन बंद रहेंगे बैंक

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोना वायरस संकट के कारण देश में लॉकडाउन लगा है, जो 3 मई को खत्म हो जाएगा। देश में कोरोना के लगातार बढ़ते केस को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि लॉकडाउन बढ़ाया जाएगा। वैसे तो देश में लॉकडाउन के कारण बैंक की सुविधाए चालू हैं, लेकिन भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की वेबसाइट से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस महीने यानी मई में बैंक 13 दिन बंद रहेंगे। ऐसे में ग्राहकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए अगर आपको बैंक का कोई भी जरूरी कार्य करना है, तो ये खबर आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।
आइए जानते हैं, मई महीने में कब-कब बंद रहेंगे बैंक:
तारीख | राज्य | अवसर |
---|---|---|
1 मई 2020 |
बेलापुर, बंगलूरू, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, इम्फाल, कोच्चि, कोलकाता, मुंबई, नागपुर, पणजी, पटना, तिरुवनंतपुरम |
मई दिवस, महाराष्ट्र दिवस |
3 मई 2020 |
सभी राज्य |
रविवार |
7 मई 2020 |
रांची, शिमला, श्रीनगर |
बुद्ध पूर्णिमा |
8 मई 2020 |
कोलकाता |
रबीन्द्रनाथ टैगोर जी का जन्मदिन |
9 मई 2020 |
सभी राज्य |
दूसरा शनिवार |
10 मई 2020 |
सभी राज्य |
रविवार |
17 मई 2020 |
सभी राज्य |
रविवार |
21 मई 2020 |
जम्मू, श्रीनगर |
शब-ए-कादर |
22 मई 2020 |
जम्मू, श्रीनगर |
जुम्मत-उल-विदा |
23 मई 2020 |
सभी राज्य |
चौथा शनिवार |
24 मई 2020 |
सभी राज्य |
रविवार |
25 मई 2020 |
कोच्चि और तिरुवनंतपुरम के अतिरिक्त सभी राज्य |
ईद उल-फित्र |
31 मई 2020 |
सभी राज्य |
रविवार |
Created On :   1 May 2020 5:22 PM IST