पेट्रोल- डीजल की बढ़ती कीमतों से मिली राहत, जानें आपके शहर में कितना है दाम

- डीजल के रेट में भी कोई फेरबदल नहीं हुआ
- पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर से तेजी का रुख है। ऐसे में माना जा रहा है कि, इसका घरेलू बाजार में बढ़ा असर देखने को मिल सकता है। फिलहाल, भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL and BPCL) ने देशवासियों को राहत दे रखी है। सरकारी तेल कंपनियों ने लगातार 14 दिनों से पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel prices) के दाम को स्थिर बनाए रखा है, जो आज (22 अप्रैल 2022, शुक्रवार) भी जारी है। इसके देश के कई शहरों में पेट्रोल 120 और डीजल 100 रुपए प्रति लीटर के पार मिल रहा है।
आखिरी बार 06 अप्रैल बुधवार को पेट्रोल-डीजल के दामों में 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। जिसके बाद मुंबई में एक लीटर पेट्रोल 120.51 रुपए, एक लीटर डीजल 104.77 रुपए में बिक रहा है। यही हालत देश के कई अन्य शहरों में भी है, जहां पेट्रोल 120 और डीजल 100 रुपए प्रति लीटर के पार जा पहुंचा है। फिलहाल जानते हैं आज के दाम...
ये भी पढ़ें:- मुकेश अंबानी के पास है सबसे महंगी रॉल्स रॉयस, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश
पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 105.41 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं आर्थिक राजधानी में पेट्रोल 120.51 रुपए प्रति लीटर जा पहुंचा है। इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल के लिए 115.12 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 110.85 रुपए प्रति लीटर है।
डीजल की कीमत
बात करें डीजल की तो दिल्ली में कीमत 96.67 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में एक लीटर डीजल 104.77 रुपए में उपलब्ध होगा। कोलकाता में डीजल 99.83 प्रति लीटर है। जबकि चेन्नई में डीजल 100.94 रुपए प्रति लीटर है।
ये भी पढ़ें:- बीएमडब्ल्यू एक्स 4 सिल्वर शैडो एडिशन भारत में लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां
ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
Created On :   22 April 2022 9:09 AM IST