पेट्रोल-डीजल की कीमतों में नहीं हुआ कोई बदलाव, जानें आपके शहर में क्या है भाव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय तेल विपणन कंपनियों (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) ने करीब 3 माह से पेट्रोल-डीजल (Petrol- Diesel) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। हालांकि, इन दिनों में अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली। जबकि इसी कच्चे तेल में तेजी आने पर सरकारी तेल कंपनियों ने वाहन ईंधन के रेट जमकर बढ़ाए थे। जिसके बाद केंद्र सरकार ने आमजनता को महंगाई से राहत देने के लिए एक्साइज ड्यूटी में कटौती की थी।
21 मई 2022 को केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए कदम के बाद पेट्रोल 8 रुपए प्रति लीटर और डीजल 6 रुपए प्रति लीटर तक सस्ता किया गया था। लेकिन इसके बाद से पेट्रोल हो या डीजल दोनों के ही भाव जस के तस बने हुए हैं। बात करें आज (18 जुलाई 2022, सोमवार) की तो स्थिति ज्यों की त्यों है। आइए जानते हैं लेटेस्ट दाम...
पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपए प्रति लीटर है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 106.35 रुपए प्रति लीटर हो गई है। इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल के लिए 106.03 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपए प्रति लीटर है।
डीजल की कीमत
बात करें डीजल की तो दिल्ली में कीमत 89.62 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में एक लीटर डीजल 94.27 रुपए में उपलब्ध होगा। कोलकाता में डीजल 92.76 प्रति लीटर है। जबकि चेन्नई में डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर है।
ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
Created On :   18 July 2022 9:51 AM IST