पेट्रोल- डीजल के दाम हुए अपडेट, जानें आज आपके शहर में कितनी चुकाना होगी कीमत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय तेल विपणन कंपनियों (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) ने आज (12 अप्रैल 2023, बुधवार) सुबह पेट्रोल- डीजल (Petrol-Diesel) की ताजा कीमतें जारी कर दी हैं। जिसके अनुसार, वाहन ईंधन के रेट में कोई फेरबदल नहीं किया है। बता दें कि, यह हालात करीब 10 माह से भी अधिक समय से बने हुए हैं। जब तेल कंपनियों ने देश में पेट्रोल और डीजल दोनों के ही रेट में बदलाव नहीं किया है।
बात करें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों की तो, एक दिन पहले डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल 0.20 फीसदी की बढ़त के साथ 79.90 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करते देखा गया था। वहीं ब्रेंट क्रूड ऑयल 0.14 फीसदी की बढ़त के साथ 84.30 डॉलर प्रति बैरल पर है। फिलहाल जानते हैं आज के दाम...
महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं बात करें डीजल की तो दिल्ली में कीमत 89.62 रुपए प्रति लीटर है। आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 106.35 रुपए प्रति लीटर है, तो एक लीटर डीजल 94.27 रुपए में उपलब्ध होगा।
इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल के लिए 106.03 रुपए चुकाना होंगे जबकि यहां डीजल 92.76 प्रति लीटर है। चैन्नई में भी आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 102.63 रुपए चुकाना होंगे, वहीं यहां डीजल की कीमत 94.24 रुपए प्रति लीटर है।
ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
Created On :   12 April 2023 9:10 AM IST