पेट्रोल- डीजल की ताजा कीमतें हो गईं जारी, जानें आपके शहर के दाम

- डीजल भी देशभर में पुराने रेट पर मिलेगा
- पेट्रोल की कीमतें आज भी जस की तस हैं
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लंबे समय से कोई बदलाव नहीं हुआ है। सरकार और कंपनियों के अनुसार, वाहन ईंधन के दाम में हर रोज कच्चे तेल की कीमतों को देखते हुए बदलाव किया जाता है। फिलहाल, वर्तमान में यह दावा खोखला नजर आता है, जब कई बार कच्चे तेल में भारी गिरावट के बावूजद देश की सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel Price) के दाम में कोई फेरबदल नहीं किया।
आपको बता दें कि, भारतीय तेल विपणन कंपनियों (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) ने कच्चे में बढ़त होने पर खूब भाव उछाले थे, ऐसे में आमजनता को की जेब पर बढ़ रहे दवाब को कम करने के लिए 21 मई 2022 को केंद्र सरकार द्वारा एक्साइज ड्यूटी में कटौती की गई थी। जिसके बाद पेट्रोल 8 रुपए प्रति लीटर और डीजल 6 रुपए प्रति लीटर तक सस्ता हुआ। इसके बाद से कीमतें जस की तस बनी हुई हैं, जो कि आज (06 सितंबर 2022, मंगलवार) भी जारी हैं।
महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं बात करें डीजल की तो दिल्ली में कीमत 89.62 रुपए प्रति लीटर है। आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 106.35 रुपए प्रति लीटर है, तो एक लीटर डीजल 94.27 रुपए में उपलब्ध होगा।
इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल के लिए 106.03 रुपए चुकाना होंगे जबकि यहां डीजल 92.76 प्रति लीटर है। चैन्नई में भी आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 102.63 रुपए चुकाना होंगे, वहीं यहां डीजल की कीमत 94.24 रुपए प्रति लीटर है।
ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
Created On :   6 Sept 2022 8:58 AM IST