सरकारी तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के नए दाम, जानें आपके शहर में कितनी है कीमत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय तेल विपणन कंपनियों (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) ने आज (02 जुलाई 2022, शनिवार) सुबह पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के नए दाम जारी कर दिए हैं। जिसके अनुसार, वाहन ईंधन के दाम में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। आपको बता दें कि, लंबे समय से तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आखिरी बार केंद्र सरकार ने लगातार बढ़ती महंगाई से राहत देने के लिए बीते माह 21 मई को एक्साइज ड्यूटी जरूर कम की थी। सरकार द्वारा उठाए गए इस कदम के बाद पेट्रोल पर 8 रुपए और डीजल पर 6 रुपए कम हो गए थे।
बात करें कच्चे तेल की तो, अंतरराष्ट्रीय बाजार में मामूली गिरावट देखने को मिली है। वहीं तेल उत्पादक देशों के संगठन ओपेक ने सप्लाई बढ़ाने का संकेत दिया है। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का रेट दो दिन में 4 डॉलर कम हो गया है। ऐसे में जानकारों का मानना है कि आने वाले समय में पेट्रोल और डीजल के दाम में भी गिरावट देखने को मिल सकती है। फिलहाल, जानते हैं आज के दाम...
पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं आर्थिक राजधानी में पेट्रोल 111.35 रुपए प्रति लीटर जा पहुंचा है। इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल के लिए 106.03 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपए प्रति लीटर है।
डीजल की कीमत
बात करें डीजल की तो दिल्ली में कीमत 89.62 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में एक लीटर डीजल 97.28 रुपए में उपलब्ध होगा। कोलकाता में डीजल 92.76 प्रति लीटर है। जबकि चेन्नई में डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर है।
ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
Created On :   2 July 2022 8:53 AM IST