बाजार में आई तेजी, सेंसेक्स 54 अंक उछलकर हुआ बंद, निफ्टी में भी बढ़त

Closing Bell: Sensex jumps 54 points to close, Nifty also rises
बाजार में आई तेजी, सेंसेक्स 54 अंक उछलकर हुआ बंद, निफ्टी में भी बढ़त
क्लोजिंग बेल बाजार में आई तेजी, सेंसेक्स 54 अंक उछलकर हुआ बंद, निफ्टी में भी बढ़त
हाईलाइट
  • निफ्टी 15.75 अंकों की तेजी के साथ 17
  • 369.25 पर बंद हुआ
  • सेंसेक्स 54.81 अंकों की तेजी के साथ 58
  • 305.07 पर बंद हुआ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन (09 सितंबर, गुरुवार) बढ़त के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स व निफ्टी दोनों ही हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 54.81 अंकों की तेजी के साथ 58,305.07 के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 15.75 अंकों की बढ़त के साथ 17,369.25  के स्तर पर बंद हुआ। 

पेट्रोल- डीजल के दाम बढ़ाने में माहिर कंपनियां, कच्चा तेल सस्ता पर क्यों नहीं घटा रहीं कीमतें?

आज ONGC, ग्रासिम, भारती एयरटेल, नेस्ले इंडिया और हिंडाल्को के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं SBI लाइफ, HDFCसी लाइफ, टाइटन, बजाज ऑटो और अल्ट्राटेक सीमेंट  के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।  

बात करें सेक्टोरियल इंडेक्स की तो, आज IT, FMCG, मेटल,  मीडिया और ऑटो हरे निशान पर बंद हुए। वहीं PSU बैंक, फाइनेंस सर्विस, फार्मा, रियल्टी, बैंक और प्राइवेट बैंक के शेयर लाल निशान पर बंद हुए

बता दें कि, सुबह बाजार गिरावट के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 92.76 अंकों की गिरावट के साथ 58157.50 के स्तर पर खुला था। वहीं 
निफ्टी 36.20 अंकों की गिरावट के साथ 17317.30 के स्तर पर खुला था। 

वित्त वर्ष 2022 में देश के सीएडी को 1 फीसदी से अधिक आर्थिक गतिविधियों में तेजी

जबकि बीते कारोबारी दिन (08 सितंबर, बुधवार) बाजार सपाट स्तर पर खुला था। वहीं मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 29.22 अंकों की गिरावट के साथ 58,250.26 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 8.60 अंकों की गिरावट के साथ 17,353.50 के स्तर पर बंद हुआ था।

Created On :   9 Sep 2021 11:08 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story