सेंसेक्स में 700 अंक की बढ़त, निफ्टी 18000 के पार बंद हुआ

- निफ्टी 207.80 पॉइंट बढ़कर 18
- 014.60 के स्तर पर बंद हुआ
- सेंसेक्स 721.13 अंक बढ़कर 60
- 566.42 के स्तर पर बंद हुआ
डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पहले दिन (26 दिसंबर 2022, सोमवार) मजबूती के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 721.13 अंक यानी कि 1.20% बढ़कर 60,566.42 के स्तर पर बंद हुआ।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 207.80 पॉइंट यानी कि 1.17% बढ़कर 18,014.60 के स्तर पर बंद हुआ।
आपको बता दें कि, सुबह बाजार सपाट स्तर पर खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 91.50 अंक यानी कि 0.15% बढ़कर 59936.79 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 28.30 पॉइंट यानी कि 0.16% बढ़कर 17835.10 के स्तर पर खुला था।
जबकि बीते सत्र (23 दिसंबर 2022, शुक्रवार) में बाजार गिरावट के साथ खुला था और शाम को बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 980.93 अंक यानी कि 1.61% नीचे 59,845.29 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 320.55 पॉइंट यानी कि 1.77% की गिरावट के साथ 17,806.80 के स्तर पर बंद हुआ था।
Created On :   26 Dec 2022 3:52 PM IST