सेंसेक्स 461 अंक गिरा, निफ्टी 18,300 के नीचे बंद हुआ

- निफ्टी 145.90 अंक की गिरावट के साथ 18
- 269.00 पर बंद हुआ
- सेंसेक्स 461.22 अंक की गिरावट के साथ 61
- 337.81 पर बंद हुआ
डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पांचवे और आखिरी दिन (16 दिसंबर 2022, शुक्रवार) गिरावट के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स 461.22 अंक यानी कि 0.75% प्रतिशत की गिरावट के साथ 61,337.81 के स्तर पर बंद हुआ।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 145.90 अंक यानी कि 0.79% फीसदी की गिरावट के साथ 18,269.00 के स्तर पर बंद हुआ।
आपको बता दें कि, सुबह बाजार गिरावट के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 260.92 अंक यानी कि 0.42 प्रतिशत की गिरावट के साथ 61,538 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 77.90 अंक यानी कि 0.42 फीसदी की गिरावट के साथ 18,337 के स्तर पर खुला था।
जबकि बीते कारोबारी दिन (15 दिसंबर 2022, गुरुवार) बाजार गिरावट के साथ खुला था और शाम को भी बाजार गिरावट के साथ ही बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 878.88 अंक यानी कि 1.40% नीचे 61,799.03 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 245.40 अंक यानी कि 1.32% नीचे 18,414.90 के स्तर पर बंद हुआ था।
Created On :   16 Dec 2022 3:10 PM IST