सेंसेक्स 344 अंक गिरा, निफ्टी 17,000 के नीचे बंद

- निफ्टी 71.15 अंक नीचे 16
- 972.15 के स्तर पर बंद हुआ
- सेंसेक्स 344.29 अंक नीचे 57
- 555.90 के स्तर पर बंद हुआ
डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन (15 मार्च 2023, बुधवार) गिरावट के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 344.29 अंक यानी कि 0.59% नीचे 57,555.90 के स्तर पर बंद हुआ।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 71.15 अंक यानी कि 0.42% गिरावट के साथ 16,972.15 के स्तर पर बंद हुआ।
आपको बता दें कि, सुबह बाजार बढ़त के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 565.24 अंक यानी कि 0.98% बढ़कर 58,465.43 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 164.70 अंक यानी कि 0.97% बढ़कर 17,208 के स्तर पर खुला था।
जबकि, बीते कारोबारी दिन (14 मार्च 2023, मंगलवार) बाजार गिरावट के साथ खुला था और शाम को बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 337.66 अंक यानी कि 0.58% नीचे 57,900.19 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 111.00 अंक यानी कि 0.65% नीचे 17,043.30 के स्तर पर बंद हुआ था।
Created On :   15 March 2023 3:48 PM IST