सेंसेक्स 208 अंक गिरा, निफ्टी 18,650 के आसपास बंद

- निफ्टी 58.30 पॉइंट यानी कि 0.31% नीचे 18
- 642.75 के स्तर पर बंद हुआ
- सेंसेक्स 208.24 अंक यानी कि 0.33% नीचे 62
- 626.36 के स्तर पर बंद हुआ
डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन (06 दिसंबर 2022, मंगलवार) गिरावट के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 208.24 अंक यानी कि 0.33% नीचे 62,626.36 के स्तर पर बंद हुआ।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 58.30 पॉइंट यानी कि 0.31% नीचे 18,642.75 के स्तर पर बंद हुआ।
आपको बता दें कि, सुबह बाजार सपाट स्तर पर बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 292.95 अंक यानी कि 0.47% नीचे 62541.65 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 83.50 पॉइंट यानी कि 0.45% नीचे 18617.50 के स्तर पर खुला था।
जबकि बीते कारोबारी दिन (05 दिसंबर 2022, सोमवार) बाजार हल्की गिरावट के साथ खुला था और शाम को सपाट स्तर पर बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 33.90 अंक की गिरावट के साथ 62,834.60 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 4.95 अंक की गिरावट के साथ 18,701.05 के स्तर पर बंद हुआ था।
Created On :   6 Dec 2022 4:31 PM IST