भारी गिरावट पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 524 अंक लुढ़का, निफ्टी भी फिसला

Closing Bell: Sensex closed down 524 points, Nifty also slipped
भारी गिरावट पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 524 अंक लुढ़का, निफ्टी भी फिसला
क्लोजिंग बेल भारी गिरावट पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 524 अंक लुढ़का, निफ्टी भी फिसला
हाईलाइट
  • निफ्टी 188.25 अंकों की गिरावट के साथ 17
  • 396.90 पर बंद हुआ
  • सेंसेक्स 524.96 अंकों की गिरावट के साथ 58
  • 490.93 पर बंद हुआ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पहले दिन (20 सितंबर, सोमवार) भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स व निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 524.96 अंकों की गिरावट के साथ 58,490.93 के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 188.25 अंकों की गिरावट के साथ 17,396.90 के स्तर पर बंद हुआ।

पेट्रोल- डीजल की नई कीमतें हो गईं जारी, जानें आज कितनी चुकाना होगी कीमत 

आज HCL टेक, ITC, नेस्ले इंडिया, हिंदुस्तान यूनिलीवर और बजाज फिनसर्व के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं BPCL, UPL, JSW स्टील, टाटा स्टील और हिंडाल्को के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।

बात करें सेक्टोरियल इंडेक्स की तो, आज FMCG के अलावा सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। इनमें IT, PSU बैंक, फार्मा, रियल्टी, फाइनेंस सर्विस, मीडिया, मेटल, बैंक और प्राइवेट बैंक शामिल हैं। 

बता दें कि सुबह बाजार, गिरावट के साथ खुला। इस दौरान सेंसेक्स 352.16 अंक की गिरावट के साथ 58,663.73 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 126.40 अंकों की गिरावट के साथ 17,458.80 के स्तर पर खुला था।

खुदरा महंगाई दर अगस्त में घटकर 5.30% पर पहुंची, दिखी मामूली गिरावट

जबकि बीते सत्र (17 सितंबर, शुक्रवार) में बाजार नए रिकॉर्ड के साथ खुला था, लेकिन दिनभर के उतार- चढ़ाव के बाद गिरावट के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 125.27 अंकों की गिरावट के साथ 59,015.89 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 44.35 अंकों की गिरावट के साथ 17,585.15 के स्तर पर बंद हुआ था।

Created On :   20 Sep 2021 10:27 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story