मामूली गिरावट पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 29.22 अंक निफ्टी 8 अंक लुढ़का

Closing Bell: Market closed on a slight decline, Sensex 29.22 points Nifty fell 8 points
मामूली गिरावट पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 29.22 अंक निफ्टी 8 अंक लुढ़का
Closing Bell मामूली गिरावट पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 29.22 अंक निफ्टी 8 अंक लुढ़का
हाईलाइट
  • निफ्टी 8.60 अंकों की गिरावट के साथ 17
  • 353.50 पर बंद हुआ
  • सेंसेक्स 29.22 अंकों की गिरावट के साथ 58
  • 250.26 पर बंद हुआ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन (08 सितंबर, बुधवार) मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स व निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर बंद हुए। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 29.22 अंकों की गिरावट के साथ 58,250.26 के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 8.60 अंकों की गिरावट के साथ 17,353.50 के स्तर पर बंद हुआ।

कच्चे तेल में नरमी जारी, पेट्रोल- डीजल के दाम में नहीं हुआ कोई फेरबदल

आज BPCL, कोल इंडिया, ग्रासिम, कोटक बैंक और पावर ग्रिड के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं SBI लाइफ, डिविस लैब, नेस्ले इंडिया, विप्रो और हिंडाल्को के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।  

बात करें सेक्टोरियल इंडेक्स की तो, आज PSU बैंक, फाइनेंस सर्विस, बैंक, प्राइवेट बैंक और मेटल हरे निशान पर बंद हुए। वहीं IT, FMCG, मीडिया, फार्मा, ऑटो, और रियल्टी लाल निशान पर बंद हुए।

बता दें कि, सुबह बाजार सपाट स्तर पर खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 9.12 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 58288.60 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 3.10 अंकों की गिरावट के साथ 17349 के स्तर पर खुला था।

वित्त वर्ष 2022 में देश के सीएडी को 1 फीसदी से अधिक आर्थिक गतिविधियों में तेजी

जबकि बीते कारोबारी दिन (07 सितंबर, मंगलवार) बाजार शानदार तेजी के साथ खुला और दिनभर के उतार चढ़ाव के बाद लाल निशान पर बंद हुआ। सेंसेक्स 17.43 अंकों की गिरावट के साथ 58,279.48 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 15.70 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 17,362.10 के स्तर पर बंद हुआ था।
 

Created On :   8 Sep 2021 10:29 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story