Sona- Chandi Ka Bhav: सोने ने तोड़ी सभी रिकॉर्ड, चांदी के भाव भी सातवें आसमान पर पहुंचे

- 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 84,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के पार
- 24 कैरेट सोने की कीमत 91,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के पार
- चांदी की कीमत 1,05,000 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सर्राफा बाजार में सोने-चांदी (Gold- Silver) की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। यलो मेटल कहे जाने वाले सोने (Gold) ने जहां सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, तो वहीं सफेद चमकदार चांदी (Silver) के दाम भी सातवें आसमान पर जा पहुंचे हैं। आज (29 मार्च 2025, शनिवार) गोल्ड के रेट में करीब 1200 रुपए प्रति 10 ग्राम तक की बढ़त देखने को मिली है। जबकि, चांदी के भाव में करीब 4000 रुपए प्रति किलोग्राम तक का उछाल आया है।
लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 84,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के पार चली गई है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 91,000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक हो गई है। आइए जानते हैं आज के लेटेस्ट रेट...
दिल्ली में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
83,550 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
91,130 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
मुंबई में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
83,400 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
90,980 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
अहमदाबाद में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
83,450 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
91,030 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
कोलकाता में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
83,400 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
90,980 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
जयपुर में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
83,550 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
91,130 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
बेंगलुरु में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
83,400 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
90,980 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
लखनऊ में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
83,550 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
91,130 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
भोपाल में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
83,450 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
91,030 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
चांदी की कीमत
यदि चांदी का रेट देखा जाए तो इसमें करीब 4000 रुपए प्रति किलोग्राम तक की तेजी देखी गई है, जिसके बाद इसकी कीमत 1,05,000 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है।
Created On :   29 March 2025 11:22 AM IST