Sona- Chandi Ka Bhav: शुक्रवार को कितनी बढ़ गई सोना- चांदी की कीमत, यहां जानिए गोल्ड- सिल्वर के लेटेस्ट रेट

- 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 83200 रुपए प्रति 10 ग्राम है
- वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 90,800 रुपए प्रति 10 ग्राम है
- चांदी की कीमत 1,05,200 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सर्राफा बाजार में सोना- चांदी (Gold- Silver) की कीमतों में एक बार फिर से तेजी देखने को मिली है और इसके भाव रिकॉर्ड हाई पर जा पहुंचे हैं। आज (21 मार्च 2025, शुक्रवार) यलो मेटल कहे जाने वाले गोल्ड (Gold) की कीमत में जहां 400 रुपए प्रति 10 ग्राम तक की तेजी दर्ज की गई है। वहीं सफेद चमकदार चांदी (Silver) के दाम में भी करीब 100 रुपए प्रति किलोग्राम तक की बढ़त दर्ज की गई है।
लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 83200 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 90,800 रुपए प्रति 10 ग्राम तक हो गई है। आइए जानते हैं आज के लेटेस्ट रेट...
दिल्ली में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
83,260 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
90,820 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
मुंबई में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
83,110 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
90,670 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
अहमदाबाद में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
83,160 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
90,720 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
कोलकाता में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
83,110 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
90,670 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
जयपुर में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
83,260 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
90,820 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
बेंगलुरु में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
83,110 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
90,670 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
लखनऊ में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
83,260 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
90,820 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
भोपाल में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
83,160 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
90,720 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
चांदी की कीमत
यदि चांदी का रेट देखा जाए तो इसमें आज करीब 100 रुपए प्रति किलोग्राम तक की तेजी देखने को मिली है। जिसके बाद इसकी कीमत 1,05,200 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है।
Created On :   21 March 2025 1:01 PM IST