Sona- Chandi Ka Bhav: सप्ताह के पहले दिन सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव भी गिरे

सप्ताह के पहले दिन सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव भी गिरे
  • 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 86,200 रुपए प्रति 10 ग्राम तक है
  • 22 कैरेट सोने की कीमत 79,000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक है
  • चांदी की कीमत 1,00,400 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी (Gold-Silver) की कीमतों में लगातार तेजी के बाद आज (17 फरवरी 2025, सोमवार) राहत देखने को मिली है। सप्ताह के पहले दिन जहां गोल्ड 600 रुपए प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हुआ है, वहीं चांदी के भाव भी 100 रुपए प्रति किलोग्राम तक गिर गए हैं।

लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 86,200 रुपए प्रति 10 ग्राम तक है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 79,000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक बनी हुई है। आइए जानते हैं आज के लेटेस्ट रेट...

दिल्ली में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

79,040 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

86,210 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

मुंबई में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

78,890 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

87,060 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

अहमदाबाद में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

78,940 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

86,110 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

कोलकाता में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

78,890 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

87,060 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

जयपुर में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

79,040 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

86,210 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

बेंगलुरु में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

78,890 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

87,060 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

लखनऊ में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

79,040 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

86,210 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

भोपाल में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

78,940 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

86,110 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

चांदी की कीमत

यदि चांदी का रेट देखा जाए तो बीते शुक्रवार के मुकाबले इसमें 100 रुपए प्रति किलोग्राम की गिरावट देखी गई है। जिसके बाद इसकी कीमत 1,00,400 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है।

Created On :   17 Feb 2025 11:30 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story