Sona- Chandi Ka Bhav: वैलेंटाइन्स डे पर बढ़ी सोने की चमक, चांदी 1 लाख रुपए के पार पहुंची

- 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 87,300 रुपए प्रति 10 ग्राम है
- 22 कैरेट सोने की कीमत 80,000 रुपए प्रति 10 ग्राम है
- चांदी की कीमत 1,00,500 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मुनाफावसूली के बाद आज (14 फरवरी 2025, शुक्रवार) फिर से सोने-चांदी (Gold-Silver) की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। भारतीय सर्राफा बाजार में वैलेंटाइन्स डे पर सोना (Gold) 110 रुपए प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है। वहीं चांदी (Silver) के दाम में भी 1000 रुपए प्रति किलोग्राम तक की तेजी आई है, जिसके बाद भाव 1 लाख रुपए के पार हो गया है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 87,300 रुपए प्रति 10 ग्राम के पार जा पहुंची है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 80,000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर से अधिक है। आइए जानते हैं आज के लेटेस्ट रेट...
दिल्ली में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
80,050 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
87,310 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
मुंबई में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
79,900 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
87,160 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
अहमदाबाद में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
79,950 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
87,210 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
कोलकाता में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
79,900 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
87,160 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
जयपुर में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
80,050 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
87,310 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
बेंगलुरु में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
79,900 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
87,160 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
लखनऊ में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
80,050 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
87,310 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
भोपाल में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
79,950 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
87,210 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
चांदी की कीमत
यदि चांदी का रेट देखा जाए तो बीते गुरुवार के मुकाबले इसमें 1000 रुपए प्रति किलोग्राम की तेजी देखी गई है। जिसके बाद इसकी कीमत 1,00,500 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है।
Created On :   14 Feb 2025 11:22 AM IST