Sona- Chandi Ka Bhav: सोने की कीमतों में फिर लगी आग, चांदी की चमक भी बरकरार

- 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 87,400 रुपए प्रति 10 ग्राम से अधिक है
- 22 कैरेट सोने की कीमत 70,000 रुपए प्रति 10 ग्राम से अधिक है
- चांदी की कीमत 99,400 रुपए प्रति किलोग्राम पर बनी हुई है
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। शादी का सीजन चल रहा है और इसका पूरा बजट बिगाड़ने का काम अब सोने की कीमतें कर रही हैं। दरअसल, बजट आने के बाद से ही भारतीय सर्राफा बाजार में सोने (Gold) के भाव को जैसे पंख लग गए हैं। 24 कैरेट गोल्ड के रेट 87000 हजार प्रति 10 ग्राम को पार कर गए हैं। हालांकि, चांदी (Silver) के दाम भी कम नहीं हुए हैं और यह 1 लाख रुपए के बेहद करीब हैं।
आज (12 फरवरी 2025, बुधवार) एक बार फिर से 22 और 24 कैरेट गोल्ड 400 रुपए प्रति 10 ग्राम तक महंगा हुआ है। जिसके बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 87,400 रुपए प्रति 10 ग्राम के पार जा पहुंची है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 70,000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर से अधिक है। आइए जानते हैं आज के लेटेस्ट रेट...
दिल्ली में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
80,260 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
87,540 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
मुंबई में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
80,110 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
87,390 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
अहमदाबाद में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
80,160 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
87,440 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
कोलकाता में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
80,110 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
87,390 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
जयपुर में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
80,260 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
87,540 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
बेंगलुरु में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
80,110 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
87,390 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
लखनऊ में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
80,260 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
87,540 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
भोपाल में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
80,160 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
87,440 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
चांदी की कीमत
यदि चांदी का रेट देखा जाए तो बीते मंगलवार के मुकाबले इसमें कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। लेकिन, यह 1 लाख रुपए के करीब है और फिलहाल, इसकी कीमत 99,400 रुपए प्रति किलोग्राम पर बनी हुई है।
Created On :   12 Feb 2025 11:56 AM IST