Sona- Chandi Ka Bhav: सोने की चमक पड़ी फीकी, चांदी के भाव 1000 रुपए से भी ज्यादा बढ़े

सोने की चमक पड़ी फीकी, चांदी के भाव 1000 रुपए से भी ज्यादा बढ़े
  • 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 87,400 रुपए प्रति 10 ग्राम है
  • 22 कैरेट सोने की कीमत 80,150 रुपए प्रति 10 ग्राम है
  • चांदी की कीमत 99,100 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। होली का त्योहार आने वाला है, इससे पहले सोना- चांदी (Gold- Silver) की कीमतों में लगातार उतार- चढ़ाव देखने को मिल रहा है। फिलहाल, भारतीय सर्राफा बाजार में सप्ताह के पांचवें दिन (07 मार्च 2025, शुक्रवार) सोने की चमक फीकी पड़ती नजर आई है। इसके दाम में करीब 500 रुपए प्रति 10 ग्राम तक की गिरावट दर्ज की गई है। जबकि, चांदी के रेट में आज तेजी आई है और यह करीक 1200 रुपए प्रति किलोग्राम तक महंगी हो गई है।

लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 87,400 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 80,150 रुपए प्रति 10 ग्राम तक है। आइए जानते हैं आज के लेटेस्ट रेट...

दिल्ली में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

80,340 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

87,630 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

मुंबई में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

80,190 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

87,480 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

अहमदाबाद में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

80,240 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

87,530 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

कोलकाता में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

80,660 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

87,990 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

जयपुर में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

80,340 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

87,630 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

बेंगलुरु में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

80,190 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

87,480 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

लखनऊ में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

80,340 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

87,630 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

भोपाल में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

80,240 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

87,530 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

चांदी की कीमत

यदि चांदी का रेट देखा जाए तो इसमें बीते गुरुवार के मुकाबले 1200 रुपए प्रति किलोग्राम की बढ़त तेजी देखने को मिली है। जिसके बाद इसकी कीमत 99,100 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है।

Created On :   7 March 2025 11:22 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story