अनुष्का की लिटिल मी वाली फोटो पर विराट ने किया रोमांटिक कमेंट

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा हालही में अपने बचपन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इन तस्वीरें में वे बहुत क्यूट लग रही हैं। फैंस उनकी बचपन की तस्वीरों को बहुत ही पसंद कर रहे हैं। साथ ही वे यह जानने के लिए भी बेताब थे कि अनुष्का के क्रिकेटर पति विराट कोहली उनकी इन तस्वीरों पर कैसा रिक्शन देंगे। बता दें अनुष्का की इन खूबसूरत तस्वीरों पर विराट ने एक मजेदार कमेंट किया है।
अनुष्का की इन तस्वीरों पर विराट ने रोमांटिक अंदाज में अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने अनुष्का की इस तस्वीर पर दिल वाले इमोजी भेजी है। यह बात साफ है कि अनुष्का की इस क्यूट फोटो पर विराट को दिल एक बार फिर आ गया। विराट का यह रिएक्शन लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
बात दें अनुष्का शर्मा और विराट कोहली लोगों के पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। फैंस ने प्यार से उन्हें एक निक नेम विरुष्का भी दिया है। अक्सर दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो फिलहाल अनुष्का शर्मा ने फिल्मों से दूरी बना रखी है। वे किसी अच्छी स्क्रिप्ट के इंतजार में हैं। इसके अलावा वे वेब सीरीज पर फोकस कर रही हैं।
Created On :   15 Sept 2019 2:48 PM IST