कभी बटोरी तारीफ तो कभी हुई ट्रोल, एक नजर डालते है प्रियंका के मेट गाला लुक्स पर

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मेट गाला दुनिया का सबसे बड़ा फैशन इवेंट हैं, जिसकी शुरुआत 1948 में हुई थी। मेट गाला को हर साल मई में ऑर्गनाइज किया जाता है और इस साल भी इसका आयोजन 1 मई से न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में किया जा रहा है। मेट गाला एक थीम बेस्ड इवेंट हैं। हर साल इसकी थीम कुछ अलग ही रखी जाती है और इस साल भी इसकी थीम 'कार्ल लेगरफील्ड: ए लाइन ऑफ ब्यूटी' रखी गई है। यह इवेंट दुनिया भर के स्टार्स के लिए बहुत खास होता है। हाल ही में, बॉलीवुड के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है कि इस साल मेट गाला में आलिया भट्ट भी डेब्यू करने वाली हैं। आलिया के सभी फैंस उनकी यह खबर सुनके काफी एक्साइटेड हो गए हैं। मेट गाला के इवेंट में आलिया से पहले भी बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेसेज प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण डेब्यू कर चुकी हैं। प्रियंका अपने लुक्स के कारण हमेशा ही चर्चे में रहती है और प्रियंका चोपड़ा अपने मेट गाला के लुक्स से काफी सुर्खियां बटोरती नजर आती है। आइए देखते हैं प्रियंका के मेट गाला के लुक्स-
साल 2017 में प्रियंका चोपड़ा ने मेट गाला में डेब्यू किया था। प्रियंका का मेट गाला का लुक उनके फैंस को काफी पसंद आया था। उन्होंने बोल्ड राल्फ लॉरेन गाउन पहनकर निक जोनस के साथ वॉक की थी।
साल 2018 का प्रियंका का लुक देखने वाला था। यहां वो कैथोलिक अवतार में दिखी थी। प्रियंका ने बरगंडी कलर का वेलवेट गाउन पहना था जिसमें गोल्ड हुड भी लगा हुआ था। इस ड्रेस को बनाने में 250 घंटे लगे थे। इस इवेंट में प्रियंका फिरसे नीक जोनस से मिली थी और उसके बाद वह दोनों डेट करने लगे थे।
साल 2019 में प्रियंका के मेट गाला के लुक को लेकर सोशल मीडिया दो हिस्सों में बट गया था। एक तरफ लोगों ने उनकी हंसी उड़ाना और उन्हें जोकर कहना शुरू कर दिया था तो दूसरी ओर प्रियंका के लुक को लेकर काफी तारीफ की जा रही है। प्रियंका ने डीओर गाउन के साथ क्रिस्टल जूते, बालों पर एक मुकुट, भड़कीले मेकअप, चेहरे पर क्रिस्टल और कुछ-कुछ अफ्रीकन स्टाइल से अपने लुक को पूरा किया था। उनके साथ निक जोनस ने भी मैचिंग जूते और सफेद सूट पहनके वॉक किया था।
Created On :   13 April 2023 10:06 PM IST