Hit song: रैपर बादशाह ने इस लॉक डॉउन में दिए एक के बाद एक तीन हिट गाने

डिजिटल डेस्क, मुंबई। रैपर, कलाकार और निर्माता बादशाह को बॉलीवुड में रैपिंग के बादशाह के तौर पर जाना जाता है। बादशाह हमारे देश के सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले रैप सिंगरों में से एक हैं, जिन्होंने अधिकाधिक हिट गाने दिए हैं। वे म्यूजिक इंडस्ट्री के सबसे विश्वशनीय कलाकारों में से एक हैं।
कोरोनावायरस महामारी के बीच लागू लॉकडाउन में भी रैपर बादशाह ने तीन गाने रिलीज किए हैं। ये गाने काफी हिट हुए हैं और लोगों की जुबां पर हैं। आइए जानते हैं बादशाह के इन तीन गानों के बारे में...
Web series: आर्या के साथ मेरी यह अविश्वसनीय वापसी है- सुष्मिता सेन
गेंदा फूल:
एक ऐसा गाना जिसने न केवल सभी प्लेटफार्मों पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए बल्कि यह एक ऐसा गाना साबित हुआ है जिसने भारतीय संगीत को वैश्विक स्तर पर पहुंचाया।
इलजाम:
एक दिलकश रैप जो लाखों दिलों को छू गया, यह गाना उनके द्वारा जारी किए गए सबसे व्यक्तिगत काम में से एक है।
टॉक्सिक:
एक ऐसा गाना जो प्यार में दिए जाने वाले दूसरे अवसरों के बारे में दर्शाता है। यह गाना बादशाह के अब तक के गानों से टोटली डिफरेंट है।
Surprise Role: विभिन्न भूमिकाएं कर आश्चर्य बरकरार रखना पसंद करूंगी- यामी गौतम
बादशाह का मानना है कि " मैं लोगों का आभारी हूं कि उन्होंने मेरे तीनों गानों को इतना प्यार दिया। इस कठिनाई के दौर में मैं अपनी ओर से लोगो में सकारात्मक विचार बनाए रखने की कोशिश कर रहा हूं और उम्मीद करता हूं कि हम इस स्थिती से जल्द ही बाहर निकलेंगे।
बादशाह के 2.0 वर्जन ने ना सर्फ उनकी प्रतिभा और उनके द्वारा किए गए एक्सपेरिमेंट को साबित किया है बल्कि उन्हें एक नई ऊंचाई पर भी पहुंचाया है। इस लॉक डॉउन के दौरान टॉक्सिक तीसरा गाना है, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया है।
Created On :   6 Jun 2020 1:39 PM IST