Viral: प्रियंका संग उम्र के फासले पर बोले निक जोनस, वायरल हो रही उनकी ये टिप्पणी

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी सिंगर निक जोनस शादी के बाद हमेशा सुर्खियों में रहे हैं। दोनों की कैमेस्ट्री को बहुत पसंद किया जाता है। सोशल मीडिया पर इनकी कोई फोटो और वीडियो आते ही वायरल हो जाती है। दोनों अक्सर फैंस को कपल गोल्स देते नजर आते हैं। लेकिन इसके अलावा एक सच और भी है, जिसके वजह से दोनों कई बार ट्रोल भी हो चुके है। वह है उनकी उम्र का फासला! हालही में निक जोनस ने एक शो के दौरान प्रियंका और अपनी ऐज गेप के बारे में बात की।
यह भी पढ़े: अनुभव सिन्हा ने शेयर किए अपने अनुभव, बताया कैसी है तापसी संग कैमेस्ट्री
दरअसल, इन दिनों निक जोनस मशहूर रिएलिटी शो द वाइस में जज की भूमिका निभा रहे हैं। उनके साथ इस शो में केली क्लार्कसन भी जज की भूमिका में हैं। अक्सर दोनों शो पर मस्ती करते नजर आते हैं। इस बीच केली क्लार्कसन ने निक से शो में कहा, ‘मैं 37 हूं। निक आप 27 के हैं।’ इसके जवाब में निक ने चुटकी लेते हुए कहा, ‘मेरी पत्नी 37 की है, तो यह कूल है।’
यह भी पढ़े: ऐसा रहा संजय मिश्रा का "कामयाब" सफर, शाहरुख खान कर रहे प्रोड्यूस
वायरल हो रही टिप्पणी
निक जोनस द्वारा दी गई यह टिप्पणी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। दोनों ने साल 2018 में शादी की थी। दोनों की उम्र में लगभग 10 साल का फासला है। जब दोनों ने शादी की तो उन्हें ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा। लेकिन दोनों के प्यार ने लोगों को मुंह बंद कर दिया।
Created On :   27 Feb 2020 7:40 AM IST