Happy Anniversary: नेहा और अंगद सात समंदर पार जाकर कर रहे सेलिब्रेट, शेयर की फोटो
![Neha Dhupia And Angad Bedis First Wedding Anniversary Celebration Neha Dhupia And Angad Bedis First Wedding Anniversary Celebration](https://d35y6w71vgvcg1.cloudfront.net/media/2019/05/neha-dhupia-and-angad-bedis-first-wedding-anniversary-celebration1_730X365.jpg)
डिजिटल डेस्क, मुम्बई। बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धुपिया ने पिछले साल 10 मई को अपने दोस्त अंगद बेदी से शादी की थी। आज उनकी शादी को एक साल हो गया है। अपनी शादी की सालगिरह को खास बनाने के लिए दोनों सात समंदर पार मॉरीशस पहुंचे। पिछले साल नेहा की शादी बहुत ही गुपचुप तरीके से हुई। शादी में दोनों के परिवार के लोग ही शामिल थे। जब नेहा ने अपनी शादी की फोटो शेयर की तो लोग उसे देखकर शॉक्ड रह गए। नेहा और अंगद साथ में बहुत ही खुश दिखाई दे रहे थे। खास बात यह है कि शादी से पहले ही नेहा प्रेग्नेंट थी। दोनों ने इस बात को छुपाकर रखा था। अपनी शादी की पहली सालगिरह पर दोनों ने कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की। साथ ही उनकी शादी का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।
नेहा द्वारा शेयर की गई तस्वीर में नेहा बीच किनारे बैठी नजर आ रही हैं। शादी की सालगिरह के पहले ही नेहा और अंगद अपनी बेटी मेहर के साथ मॉरीशस पहुंच गए थे। वहां दोनों अपनी शादी की सालगिरह को लेकर काउंटडाउन कर रहे थे। अपनी तस्वीरें शेयर कर, फैंस को बता रहे थे कि वे अपनी शादी को लेकर कितने खुश हैं।
अपनी शादी की सालगिरह पर नेहा ने एक वीडियो भी शेयर किया है। यह वीडियो उनकी शादी का है, जिसमें नेहा की जिदंगी से जुड़े यादगर लम्हें हैं। वीडियो को शेयर करते हुए नेहा ने कैप्शन में लिखा कि यह मेरी जिंदगी के सबसे यादगार लम्हें हैं। मुझे इतना प्यार देने के लिए शुक्रिया। सालगिरह की शुभकामनाएं।
Just a few days left baby!!! @nehadhupia #singhnaaljodijachdiaekaurdi #10thmay #firstanniversary
A post shared by Angad Bedi (@angadbedi) on
बता दें नेहा और अंगद बेदी ने पिछले साल गुपचुप तरीके से दिल्ली के गुरुद्वारे में शादी की थी। इस बात की जानकारी नेहा ने खुद ट्विट करके दी थी। नेहा ने ट्विट कर कहा कि "मेरी जिंदगी का सबसे बेहतरीन फैसला, बेस्ट फ्रेंड से शादी कर ली है।" अंगद बेदी नेहा के दोस्त और पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के बेटे हैं। वे कई फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। वे आखिरी बार फिल्म "सूरमा" में दिलजीत दोसांझ के साथ नजर आए थे।
Created On :   10 May 2019 1:52 PM IST