B'day: जॉन अब्राहम ने 9 साल तक बिपाशा बसु को किया डेट, फिर NRI संग की शादी

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। अपनी फिटनेस के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर जॉन अब्राहम आज अपना 47 वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 17 दिसंबर 1972 में मुंबई में हुआ था। मॉडलिंग और विज्ञापन की दुनिया में पहचान बनाने के बाद उन्होंने एक्टिंग में कदम रखा। इन दिनों जॉन एक के बाद एक कई फिल्में प्रोड्यूस भी कर रहे हैं। उनकी फिल्में भी बॉक्स आफिस पर अच्छी कमाई कर रही हैं। अपने रिलेशनशिप को लेकर वे काफी चर्चा में रहते हैं, लेकिन वे कभी अपनी निजी जिंदगी के बारे में ज्यादा बात करना पसंद नहीं करते। आज उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनके बारे में कुछ खास बातें।

जॉन की शादी की बात सुनकर खुद बिपाशा भी हैरान रह गई थीं। उन्होंने इस बात का जिक्र एक इंटरव्यू में किया था कि 'इस सदमे से निकलने में मुझे कई महीने लग गए। मैंने सिर्फ उसे टाइम दिया और एक दिन सब खत्म हो गया।' जॉन के प्रिया रुंचाल से शादी करने के बाद बिपाशा ने करन सिंह ग्रोवर के साथ सात फेरे लिए।

बिपाशा से अलग होने के बाद एक्टर ने गुपचुप तरीके से एनआरआई प्रिया रुंचाल से शादी की। पहले तो इसे अफवाह बताया गया, लेकिन बाद में जॉन ने इस खबर पर अपनी मुहर लगा दी। साल 2014 के न्यू ईयर पर जॉन अब्राहम ने ट्वीट कर बता दिया था कि उनका और बिपाशा के बीच रिश्ता खत्म हो गया है। जॉन अब्राहम ने लिखा- 'आपको और आपके प्यारों को 2014 की शुभकामनाएं। इस साल आपके जीवन में प्यार, बेहतर भविष्य और खुशियां आएं। लव, जॉन और प्रिया अब्राहम'। जॉन ने प्रिया से शादी कर ली थी और बिपाशा को इसका पता तक नहीं चला था।

एक्टर जॉन अब्राहम की जिंदगी में एक वक्त वह भी था। जब बिपाशा के प्यार में पागल थे। दोनों एक साथ कई पार्टीज और इवेंट में साथ नजर आते थे। दोनों ने 9 साल तक एक दूसरे को डेट किया। दोनों की मुलाकात महेश भट्ट के प्रोडक्शन की फिल्म 'जिस्म' के सेट पर हुई। दोनों लिव इन रिलेशनशिप में भी रहे। लेकिन जब दोनों का ब्रेकअप हुआ तो दोनों को चाहने वालों के मन में एक ही सवाल था कि आखिर क्यों दोनों एक दूसरे से दूर हुए।
Created On :   17 Dec 2019 7:59 AM IST