B'day: महज 750 रुपये में की थी नाना पाटेकर ने अपनी शादी, 20 साल छोटी लड़की के प्यार में थे पागल
![Bollywood Veteran Nana Patekar Is Celebrating His 69th Birthday Today Bollywood Veteran Nana Patekar Is Celebrating His 69th Birthday Today](https://d35y6w71vgvcg1.cloudfront.net/media/2020/01/bollywood-veteran-nana-patekar-is-celebrating-his-69th-birthday-today_730X365.jpg)
डिजिटल डेस्क, मुम्बई। बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार नाना पाटेकर आज अपना 69 वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 1 जनवरी 1951 को मुरुद-जंजीरा किला में हुआ था। नाना पाटेकर एक भारतीय फिल्म अभिनेता और लेखक, परोपकारी और फिल्म निर्माता हैं, जो मुख्य रूप से हिंदी और मराठी सिनेमा में काम कर रहे हैं। उन्होंने कई अवॉर्ड और नेशनल अवॉर्ड अपने नाम किए हैं। आज उनके बर्थडे पर जानते हैं उनके बारे में कुछ खास बातें।
![](https://d35y6w71vgvcg1.cloudfront.net/media/2020/01/N5.jpg)
फिल्म इंडस्ट्री में रहते हुए नाना को कंट्रोवर्सी का भी सामना करना पड़ा। एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने नाना पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। हालांकि पुलिस द्वारा उन्हें क्लीन चिट दे दी गई थी।
![](https://d35y6w71vgvcg1.cloudfront.net/media/2020/01/N4.jpg)
दोनों की उम्र में 20 साल का फासला था। इसके बावजूद दोनों का प्यार परवान चढ़ा हुआ था। जिस वक्त नाना मनीषा को डेट कर रहे थें उस वक्त नाना पहले से शादी शुदा थें। यह जानने के बाद भी मनीषा उन्हें अपना दिल दे बैठी थीं। मनीषा नाना को लेकर काफी पोसेसिव थीं। नाना का किसी भी को-स्टार्स के साथ मिलना जुलना मनीषा को पसंद नहीं था। लेकिन नाना जैसे मनमौजी इंसान कहां किसी की सुनने वालों में से थे।
![](https://d35y6w71vgvcg1.cloudfront.net/media/2020/01/N3.jpg)
हमेशा सीरियस दिखने वाले नाना पाटेकर का दिल भी किसी के प्यार में पागल था। वे एक्ट्रेस मनीषा कोइराला के प्यार में पागल थे। मनीषा भी नाना पर जान देती थीं। दोनों का अफेयर बॉलीवुड के लिए एक शॉकिंग न्यूज सा था। क्योंकि नाना जैसे कड़क स्वभाव वाले इंसान का दिल भी प्यार में पड़ सकता है।
![](https://d35y6w71vgvcg1.cloudfront.net/media/2020/01/N2.jpg)
अपने फिल्मी कॅरियर में कई फिल्मों में काम कर चुके नाना, कभी फिल्म देखने थिएटर नहीं जाया करते थे। उन्होंने आज तक कोई भी फिल्म सिनेमाघर में नहीं देखी। जब उन्हें समय मिलता है तो घर ही कोई पुरानी फिल्म देख लेते हैं।
![](https://d35y6w71vgvcg1.cloudfront.net/media/2020/01/N1.jpg)
नाना पाटेकर जब 9th क्लास में थे, तब उन्होंने पहला जॉब किया था। इस जॉब में उनकी सैलरी महज 35 रुपये थी। साथ ही एक वक्त का खाना भी दिया जाता था। उन्होंने थिएटर आर्टिस्ट नीलू से शादी की थी और शादी में महज 750 रुपये खर्च किए थे। हालांकि जल्द ही दोनों का तलाक हो गया। लेकिन दोनों आज भी एक दूसरे की परवाह करते हैं और हाल चाल लेते रहते हैं।
Created On :   1 Jan 2020 8:34 AM IST