PHOTOS: 60 की उम्र पार कर चुके ये एक्टर फिटनेस के मामले में यूथ को दे रहे मात, घंटों जिम में बहा रहे हैं पसीना

डिजिटल डेस्क,मुंबई। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज फिटनेस का काफी ख्याल रखते हैं। वो घंटों जिम में पसीनें बहाते हैं,ताकि वो फिट और स्मॉर्ट नजर आए। लेकिन कई स्टॉर ऐसे हैं जो बढ़ती उम्र के साथ अपनी फिटनेस में ध्यान देना बंद कर देते हैं। आज हम आपकों कुछ ऐसे एक्टर के बारें में बताएंगें जिनकी उम्र 60 साल या उससे भी ज्यादा हो गई हैं बावजूद इसके वो जिम में घंटों मेहनत करके अपनी फिटनेस का पूरा ख्याल रखते हैं और फिटनेसे के मामले आज के यूथ को मात देते दिखाई दे रहे हैं।
अनिल कपूर- बॉलीवुड में अनिल कपूर एक ऐसे अभिनेता हैं जो किसी को उपदेश नहीं बल्कि उदाहरण देते हैं। एक्टर 64 वर्ष के हो चुके हैं लेकिन ये कह पाना बेहद मुश्किल हैं कि वो 40 साल से ज्यादा उम्र के हैं। उनकी फिटनेस किसी भी यंग स्टॉर को शर्मिंदा करने के लिए काफी हैं। आज भी युवा अभिनेता अनिल कपूर को टक्कर देने के लिए बहुत पीछे हैं। बता दें कि, एक्टर घंटों जिम में पसीनें बहाते हैं। वो अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उनके वर्कआउट वीडियो और तस्वीरों को पोस्ट शेयर करते हैं।
सुनील शेट्टी- एक्टर सुनील शेट्टी फिलहाल 59 साल के हैं लेकिन अगले साल वो 60 साल के हो जाएंगें।आप अगर एक्टर के इंस्टाग्राम अकाउंट को स्क्रोल करें तो समझ पाएंगें की सुनील आज भी बी-टाउन के फिट स्टार्स में से एक हैं जिनकी उम्र का अंदाजा लगाना बेहद मुश्किल हैं। सुनील शेट्टी अपनी फिटनेस का ख्याल रखने के लिए सख्त रूटीन फॉलो करते हैं और सुबह पांच बजे उठ जाते हैं। जिसके बाद वो सबसे पहले योगा और प्राणायाम करते हैं। इसके बाद वह जिम में 45 मिनट जबरदस्त वर्कआउट करते हैं। साथ ही स्ट्रिक्ट डाइट प्लान भी फॉलो करते है।
संजय दत्त- संजय अपनी फिटनेस का बहुत ख्याल रखते हैं वो अपनी वर्कआउट से कभी भी नहीं चूकते। भले ही वो बहुत वयस्त क्यों न हो। बता दें कि, जब अभिनेता जेल में थे, तब भी वह व्यायाम के साथ एक्सरसाइज करने के लिए बाल्टी का उपयोग करते थे। टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक साक्षात्कार में, उन्होंने कहा था, “आहार और कसरत योजना सबसे अच्छा काम करती है यदि आप उन्हें अपने जीवन शैली में बदलाव के करना शुरु कर दें। शूटिंग और यात्रा पर, मैं उन्हें समय और उपलब्धता के अनुसार जरुर करता हूं और कुल मिलाकर, मैं उन्हें अपनी दैनिक दिनचर्या से अलग नहीं समझता। वे मेरी दिनचर्या हैं।
Created On :   12 Jan 2021 5:31 PM IST