B'day: विवेक ओबेरॉय ने फिल्मों से ज्यादा सामाजिक कार्यों में कमाया नाम, ऐसे कमाते हैं करोड़ों

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। रामगोपाल वर्मा की फिल्म कंपनी से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले एक्टर विवेक ओबेरॉय आज अपना 43 वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 3 सितम्बर 1976 में हैदराबाद में हुआ था। वे मशहूर बॉलीवुड एक्टर सुरेश ओबेरॉय के बेटे हैं। अपनी पहली ही फिल्म के लिए बेस्ट बॉलीवुड डेब्यू मेल का अवॉर्ड जीतने वाले विवेक ने इंडस्ट्री में लगभग 15 साल पूरे कर लिए हैं। इन सालों में उन्होंने सिर्फ कुछ चुनिंदा फिल्मों में ही काम किया है। आज उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनके बारे में।

विवेक अक्सर इस तरह की एक्टिविटी करते हैं। वे सुनामी पीड़ितों, कैंसर पीड़ितों और दिमागी रुप से कमजोर और बेघर महिलाओं की मदद करते रहते हैं और उनसे जुड़े रहते हैं। इसके अलावा विवेक जानवारों के लिए भी काम करते हैं। वे पेटा से भी जुड़े हुए है, जो जानवरों के लिए काम करती है।

विवेक की कर्म इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी है। कुछ समय पहले इस कंपनी ने महाराष्ट्र में हाउसिंग प्रोजेक्ट लॉन्च किया था। इसका उदेश्य 15 हजार से ज्यादा परिवारों को 8 लाख की कीमत में घर देना है। विवेक ओबेरॉय उस समय चर्चा में आए थे जब उन्होंने साल 2017 में छत्तीसगढ़ के सुकमा में शहीद हुए जवानों के परिवारों को 25 फ्लैट्स देने का वादा किया था। ये फ्लैट्स महाराष्ट्र के ठाणे में थे।

फिल्मों के अलावा विवेक का खुद का प्रोडक्शन हाउस भी है। उनकी अपनी कंस्ट्रक्शन कंपनी भी है। यही नहीं उन्होंने कई स्टार्ट अप में भी इंवेस्ट किया है। इनमें से ज्यादातर हेल्थ और एजुकेशन से जुड़े हुए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक विवेक ओबेेरॉय के पास करीब डेढ़ करोड़ डॉलर यानी लगभग एक अरब रुपये की संपत्ति है। विवेक सोशली काफी एक्टिव रहते हैं और आए दिन किसी ना किसी की मदद करते रहते हैं। इसी वजह से विवेक सामाजिक कार्यकर्ता के रुप में भी जाने जाते हैं।

विवेक ओबेरॉय ने कई टेलीविजन शोज में जज की भूमिका निभाई है। वे रिएलिटी शो इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज में जज रहे हैं। उन्होंने साल 2013 में पहली बार टीवी पर जज की भूमिका निभाई थी। इसके बाद 2015—16 और 2018 में उन्होंने इस शो को जज किया था।

बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय अब तक 'साथिया' 'मस्ती', 'युवा', 'शूटआउट एट लोखंडवाला' 'बैंक चोर' जैसी फिल्मों में नजर आए हैं। साल 2019 में उन्होंने नरेंद्र मोदी पर बनीं बायोपिक पीएम मोदी में मोदी का किरदार निभाया था। इसके अलावा वे साउथ इंडस्ट्री में भी काफी एक्टिव हैं। विवेक अपनी एक फिल्म् के लिए लगभग 3 से 4 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं।
Created On :   1 Sept 2019 10:04 AM IST