Viral Photo: 17 की उम्र में ऐसी दिखती थी प्रियंका चोपड़ा

डिजिटल डेस्क,मुंबई। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने काम से सुर्खियों में रहने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो पोस्ट की जिसमें वो 17 साल की हैं, जिसके बाद ये फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो गई तो वही फैंस प्रियंका की इस तस्वीर पर खूब कमेंट कर रहें हैं।
फोटो शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, "लीन,मीन, आल ऑफ 17".....फोटो में एक्ट्रेस ने बेल बॉटम जीन्स के साथ जैकेट पहनी हुई हैं। वही अपनी ऑउटफिट के हिसाब से प्रियंका ने हाई वेजिस भी पहना हुए हैं। कैमरे की तरफ देखकर एक्ट्रेस मुस्कुरा रही हैं। इसमें कोई शक नहीं कि प्रियंका 17 साल की उम्र में भी एकदम फिट और खूबसुरत थी।
इस तस्वीर में फैंस तो कमेंट कर रहें हैं साथ ही बॉलीवुड सेलेब्स भी पीछे नहीं हैं। बता दें कि, कमेंट लिस्ट में कैटरीना कैफ, दीया मिर्जा, राजकुमार राव शामिल हैं। वही वर्कफ्रंट की बात की जाएं तो, इस समय एक्ट्रेस अपनी फिल्म "द व्हाइट टाइगर" की रिलीज की तैयारी कर रही हैं, फिल्म का निर्देशन रमीन बहरानी ने किया हैं। इस फिल्म में प्रियंका के साथ राजकुमार राव भी नजर आएंगे और 22 जनवरी को नेटफिल्कस में इसे रिलीज किया जाएगा।
Created On :   12 Jan 2021 4:29 PM IST