पूर्व मंत्री के पिता की हत्या: बिहार VIP पार्टी के प्रमुख सुकेश सहनी के पिता की बेरहमी से हत्या, बंद घर में किया कत्ल, पुलिस के सामने बड़ी चुनौती

बिहार VIP पार्टी के प्रमुख सुकेश सहनी के पिता की बेरहमी से हत्या, बंद घर में किया कत्ल, पुलिस के सामने बड़ी चुनौती
  • पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता की हत्या
  • खून से लथपथ हालत में घर पर मिला शव
  • पुलिस के सामने आई चुनौती
डिजिटल डेस्क, दरभंगा।बिहार सरकार में पूर्व मंत्री और विकासशील इंसान पार्टी के चीफ सुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की बेरहमी से हत्या कर दी है। जीतन का कत्ल बिहार के दरभंगा में हुआ है। खबरों के मुताबिक हत्या करने के लिए तेजधार वाले हथियार का इस्तेमाल किया गया है। शव खून से लथपथ हालत बरामद किया गया है। खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है और जांच-पड़ताल जारी है। दरभंगा के SSP जगुनाथ रेड्डी ने हत्या की पुष्टी की है। एसएसपी का कहना है कि जीतन सहनी की बॉडी क्षत-विक्षत हालत में बरामद की गई है। जानकारी के मुताबिक जांच के लिए एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने एसआईटी का गठन किया है। बता दें SP ग्रामीष काम्या मिश्रा के नेतृत्व में एसआईटी में बिरौल एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी, बिरौल एसएटओ और तकनीती कोषांग को शामिल किया गया है। दरभंगा पुलिस के सामने हत्याकांड का खुलासा करना एक बड़ी चुनौती है।

घर पर हुआ कत्ल

VIP पार्टी के प्रमुख सुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी का कत्ल हो गया है। जानकारी के मुताबिक शव खून से लथपथ हालत में घर के कमरे से ही मिला है। डेड बॉडी के आस-पास खून फैले हुआ था। बताया जा रहा है कि हत्या किसी तेजधार वाले हथियार से की गई है। पुलिस के मुताबिक जीतन सहनी की हत्या घर पर ही सोमवार रात को की गई है।

पुलिस ने की छानबीन

हत्या की खबर मिलते ही दरभंगा पुलिस मौके पर पहुंच गई। फिलहाल जांच जारी है। DSP का कहना है कि एफएसएल की टीम भी घर की जांच-पड़ताल करेगी। साथ ही एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने एसआईटी का गठन किया है। एसआईटी में बिरौल एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी, बिरौल एसएटओ और तकनीती कोषांग को शामिल किया है। पुलिस के मुताबिक जीतन का कत्ल सोमवार की रात में किया गया। उनके शरीर पर कई तरह के घाव मिले। जिससे यह पता लगता है कि उनके ऊपर कई बार वार किया गया। जानकारी के मुताबिक जीतन सहनी घर पर अकेले ही रहते थे। उनकी पत्नी का निधन 10 साल पहले ही हो गया था।

बिहार के पूर्व CM ने जताया शोक

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने वीआईपी पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी के पिता की हत्या पर शोक जाहिर किया है। साथ ही उन्होंने आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने और स्पीडी ट्रायल की बात कही।

Created On :   16 July 2024 5:59 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story