Bihar Board 10th Result 2025: बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट का काइंटडाउन शुरू, दोपहर 12 बजे खत्म हो जाएगा इंतजार, रोल नंबर रखें तैयार

- आज आएगा बिहार 10वीं बोर्ड का रिजल्ट
- 17 फरवरी तक हुई थी परीक्षा
- 16,64,252 परीक्षार्थी हुए परीक्षा में शामिल
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित होने में किछ ही घंटे बाकी हैं। काउंटडाउन शुरू हो गया है। शनिवार (29 मार्च) को दोपहर 12 बजे सभी का इंतजार खत्म हो जाएगा। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) के अध्यक्ष आनंद किशोर ने जानकारी दी कि शिक्षा विभाग मंत्री सुनील कुमार 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी करेंगे। जिसकी लगभग पूरी तैयारी हो चुकी है। आपको बता दें कि, बिहार बोर्ड मैट्रिक की परीक्षा पिछले महीने 17 फरवरी तक जारी रही थी17 फरवरी तक जारी रही थी। अब एक माह बाद रिजल्ट आने वाला है।
रिजल्ट चेक करने की आधिकारिक वेबसाइट
आज दोपहर 12 बजे परीक्षा के नतीजे आएंगे। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की सभागार में 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस भी होगी। इस दौरान शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ भी मौजूद रहेंगे। उसके बाद स्टूडेंट्स बीएसईबी मैट्रिक रिजल्ट की ऑफिशियल वेबसाइट matricresult2025.com और matricbiharboard.com पर रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
कितनों ने दिया एक्जाम?
मालूम हो कि, कुल 16,64,252 स्टूडेंट्स ने यह एग्जाम दिया था। इसमें 8,58,785 छात्राएं और 8,05,467 छात्र शामिल थे। बीते साल का पासिंग परसेंट 82.91% था।
बिते 9 सालों का पासिंग परसेंट
2024- 82.91 फीसदी
2023- 81.04 फीसदी
2022- 79.88 फीसदी
2021- 78.17 फीसदी
2020- 80.59 फीसदी
2019- 80.73 फीसदी
2018- 68.89 फीसदी
2017- 50.12 फीसदी
2016- 44.66 फीसदी
पिछले साल इन लोगों ने किया कमाल प्रदर्शन
आदर्श कुमार ने हासिल किए 500 में से 488 मार्क्स, आदित्य कुमार ने 500 में से 486 मार्क्स, सुमन कुमार पूर्वे ने 486,पलक कुमारी ने 486, साजिया प्रवीण ने 486, अजीत कुमार ने 485, राहुल कुमार ने 485 मार्क्स, हरे राम कुमार ने 500 में से 484 अंक और सेजल कुमारी ने 500 में से 484 मार्क्स हासिल किए।
Created On :   29 March 2025 8:37 AM IST