Maruti Suzuki की इन कारों पर मिल रहा 1 लाख रुपए तक का डिस्काउंट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में त्यौहारों का महत्व अधिक है इस दौरान जहां खरीददारी के लिए शुभ मुहूर्त होता है। वहीं कंपनियां अपने प्रोडक्ट पर शानदार डिस्काउंट ऑफर भी देती हैं। फिलहाल यदि आप कार खरीदी का मन बना रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। दरअसल देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki इन दिनों अपनी विभिन्न कार मॉडल्स पर 1 लाख रुपए तक का डिस्काउंट दे रही है।
डिस्काउंट ऑफर Maruti की छोटी हैचबैक कार से लेकर एसयूवी Vitara Brezza शामिल है। इस ऑफर में कैश डिस्काउंट से लेकर एक्सचेंज बोनस तक शामिल है। आइए जानते हैं इस डिस्काउंट ऑफर के बारे में...

इस हैचबैक को कंपनी ने इसी साल नए अवतार में लॉन्च किया है। इस कार की खरीदी पर कुल 25,000 रुपए तक का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। इनमें 20,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस और 5000 रुपए का कार्पोरेट डिस्काउंट शामिल है।

कंपनी की इस कार पर कुल 60,000 रुपए तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसमें 35,000 रुपए का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं एक्सचेंज करने पर 20,000 रुपए का बोनस मिलेगा। जबकि 5000 रुपए का कार्पोरेट डिस्काउंट दिया जाएगा।

इस कार पर कुल 50,000 रुपए तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसमें 25,000 रुपए का कैश डिस्काउंट मिलेगा। वहीं 20,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस दिया जाएगा। जबकि 5000 रुपए का कार्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है।

यह सिडान अपने सेगमेंट में देश की बेस्ट सेलिंग एंट्री लेवल कार है। यह कार भी पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन के साथ आती है। इसके पेट्रोल वेरिएंट पर 65,000 रुपए तक की छूट दी जा रही है। वहीं डीजल वेरिएंट पर 75,000 रुपए तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसकी कीमत 5.82 लाख रुपए से लेकर 9.52 लाख रुपए के बीच है।

यह कार कंपनी की पॉपुलर हैचबैक कार है, जो कि पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन के साथ आती है। इस कार पर के पेट्रोल वैरिएंट पर 65,000 रुपए तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं डीजल वेरिएंट पर 70,000 रुपए तक की छूट मिलेगी। इस कार की कीमत 5.14 लाख रुपए से लेकर 8.84 लाख रुपए तक है।

मारुति की ये एसयूवी अपने सेगमेंट में सबसे अधिक बिकने वाली कार है। इस एसयूवी की खरीदी पर कुल 1 लाख रुपए तक के फायदे दिए जा रहे हैं। इनमें 45,000 रुपए का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं 20,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस दिया जाएगा, जबकि 7000 रुपए का कार्पोरेट डिस्काउंट दिया जाएगा। इसके अलावा इस एसयूवी पर 5 साल की वारंटी भी दी जा रही है।

Maruti Alto के इस वेरिएंट पर कुल 55,000 रुपए का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसमें 35,000 रुपए का कैश डिस्काउंट के अलावा 15,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। जबकि 5000 रुपए का कार्पोरेट डिस्काउंट मिलेगा। Alto K10 की कीमत 3.6 लाख रुपए से लेकर 4.39 लाख रुपए के बीच है।

यह कंपनी की एंट्री लेवल हैचबैक कार है, जो अपने सबसे अधिक बिकने वाली कार है। इस कार के दोनों वेरिएंट पर भारी छूट दी जा रही है। इनमें Maruti Alto 800 पर कुल 60,000 रुपए तक के फायदे दिए जा रहे हैं। इसमें 40,000 रुपए का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं 10 हजार रुपए का एक्सचेंज बोनस दिया जाएगा। जबकि 5000 रुपए का कार्पोरेट डिस्काउंट आपको मिलेगा। इस कार की कीमत 2.93 लाख रुपए से लेकर 4.09 लाख रुपए के बीच है।
Created On :   17 Oct 2019 11:30 AM IST