लग्जरी कार: 2025 Aston Martin Vanquish भारत में हुई लॉन्च, कीमत 8.85 करोड़ रुपए

- Vanquish में 5.2 लीटर का ट्विन-टर्बो V12 इंजन है
- 3.3 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार
- इसकी अधिकतम गति 345 किमी प्रति घंटा है
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ब्रिटिश की लग्जरी कार बनाने वाली कंपनी एस्टन मार्टिन (Aston Martin) ने भारत में अपनी नई कार वैंक्विश (Vanquish) को लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती कीमत 8.85 करोड़ रुपए (एक्स-शोरूम) है। इसमें बाहरी और अंदरूनी तौर पर कई सारे बदलाव किए गए हैं।
खास बात यह कि, Aston Martin Vanquish में हाइब्रिड सिस्टम नहीं मिलता। 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार 3.3 सेकंड में पकड़ी जा सकती है और इसकी अधिकतम गति 345 किमी प्रति घंटा है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन...
कैसा है डिजाइन?
Aston Martin Vanquish में शार्प और स्लीक बॉडी डिजाइन दी गई है। इसमें सिग्नेचर वैनड ग्रिल का आकार बड़ा हो गया है और एलईडी हेडलाइट्स दिए गए हैं। इसके बम्पर में एक कार्बन-फाइबर स्प्लिटर दिया गया है। इसके अलावा, दो फिन के आकार के बोनट स्कूप हवा को चैनलाइज करने में मदद करते हैं। नई वैंक्विश ग्रैंड टूरर ने अपने दो दरवाजे वाले कूप सिल्हूट को बरकरार रखा है। इसमें नए 21-इंच के फोर्ज्ड व्हील्स दिए गए हैं। जबकि, पीछे की तरफ वर्टिकली-स्टैक्ड एलईडी टेल लाइट्स और उनके बीच एक ग्लॉस ब्लैक एलिमेंट दिया गया है।
फीचर्स
इस कार में हीटेड स्टीयरिंग व्हील और वेंटिलेटेड सीट्स भी दी मिलती हैं। 10.25 इंच की डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले के साथ 10.25 इंच की टचस्क्रीन दी गई है। इसमें 15-स्पीकर Bowers & Wilkins साउंड सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा इसमें ड्यूल-ज़ोन ऑटो एसी, वायरलेस फोन चार्जर, पैनोरमिक ग्लास रूफ, 16-वे इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल सीट्स, पावर-एडजस्टेबल स्टीयरिंग व्हील, ऑटोमेटिक हेडलाइट्स और वाइपर्स दिया गया है।
इंजन और पावर
इस कार में 5.2 लीटर का ट्विन-टर्बो V12 इंजन लगा है, यह इंजन 835 एचपी की पावर और 1,000 एनएम का टॉर्क जेनरट करता हैघ्। इसमें 8-स्पीड ट्रांसमिशन मिलता है। 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में कार को सिर्फ 3.3 सेकंड का समय लगता है। वहीं एस्टन मार्टिन की अधिकतम गति 345 किमी प्रति घंटा है।
Created On :   22 March 2025 6:20 PM IST