मां की दशक्रिया के लिए आ रहे बेटे की दुर्घटना में मौत

तेज रफ्तार वाहन ने उड़ाया मां की दशक्रिया के लिए आ रहे बेटे की दुर्घटना में मौत

Bhaskar Hindi
Update: 2021-10-20 06:47 GMT
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!

डिजिटल डेस्क, आंजी बडी(वर्धा)। माता की दशक्रिया के लिए अपने मूल गांव आ रहे पुत्र की दुर्घटना में मौत हो गई। घटना आंजी-बोरगांव (सावली) मार्ग के धुलवा फाटा के समीप हुई। मृतक का नाम राजू पंजाबराव घोगले (51) है। आंजी से 3 मिलोमीटर की दूरी पर स्थित बोरगांव (सावली) निवासी राजू पंजबराव घोगले गत 20 साल से रोजगार के लिए गुजरात के राजकोट गए थे। राजू घोगरे राजकोट की एक कंपनी में काम करते हैं। उनकी माता आंजी बडी समीप के बोरगांव (सावली) में रहती है। 9 अक्टूबर को राजू घोगले की माता का निधन हो गया था। राजू गुजरात में होने से वह माता के अंतिम संस्कार के समय नहीं आ सके थे। इस कारण कम से कम दशक्रिया कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राजू घोगरे अपने परिवार के साथ गुजरात से वर्धा आया। वर्धा से अपने गांव जाने के लिए वह आंजी तक आया। आंजी से बोरगांव (सावली) जाने के लिए राजू व उसका परिवार आॅटो क्रमांक एमएच-32, ए-7154 में बैठे।

आॅटो से अपने गांव जाते समय आंजी-बोरगांव मार्ग के धुलवा फाटा के समीप बोरगांव से आंजी की ओर तेज गति से जा रहे अज्ञात ट्रैक्टर ने उनके आॅटो को टक्कर मार दी। टक्कर में राजू घोगले गंभीर रूप से घायल हो गए व उनकी पत्नी अंजना राजू घोगले भी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलों को वर्धा के सामान्य अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल किया गया, लेकिन उपचार के दौरान बीती रात राजू घोगले की मौत हो गई। राजू की पत्नी का इलाज शुरू है। दुर्घटना के समय टक्कर मारने वाला ट्रैक्टर चालक वाहन सहित फरार हो गया। घटना की  जानकारी खरांगणा पुलिस थाना को मिलते ही थानेदार संतोष सेगावकर के मार्गदर्शन में आंजी पुलिस चौकी के पुलिस उपनिरीक्षक प्रमोद खुरसुंगे व बीट जमादार संतोष कामडी, सिपाही किशोर बमनोटे ने घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा किया। पुलिस अज्ञात टैक्टर चालक की तलाश कर रही है।

 

 

Tags: