विधायक श्री परिहार ने किया, खेतों में जाकर फसलों का अवलोकन!

फसलों का अवलोकन! विधायक श्री परिहार ने किया, खेतों में जाकर फसलों का अवलोकन!

Bhaskar Hindi
Update: 2021-08-19 09:14 GMT

डिजिटल डेस्क | नीमच विधायक श्री दिलीप सिह परिहार ने बुधवार को नीमच क्षेत्र के गांव भंवरासा में किसानों के खेतों में जाकर, सोयाबीन की फसल का अवलोकन किया और सोयाबीन फसल में अफलन की स्थिति का जायजा लिया।

उन्‍होने अधिकारियों से चर्चा कर किसानों की फसलों में हुए नुकसान का सर्वे करवाने की बात भी कही। इस अवसर पर सर्व श्री अर्जुनसिह बापूसिह, शुभम शर्मा, राजू चौहान, नरेन्‍द्र शर्मा एवं अन्‍य किसान भाई व ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Tags:    

Similar News