आई.एफ.एम.आई.एस. परियोजना अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रम 4 व 5 अक्टूबर को!

आई.एफ.एम.आई.एस. आई.एफ.एम.आई.एस. परियोजना अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रम 4 व 5 अक्टूबर को!

Bhaskar Hindi
Update: 2021-09-30 09:09 GMT
आई.एफ.एम.आई.एस. परियोजना अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रम 4 व 5 अक्टूबर को!

डिजिटल डेस्क | नीमच आई.एफ.एम.आई.एस. परियोजना अंतर्गत विभिन्न मॉड्यूल के संचालन में कार्यालयों से संबंधित स्थापना, लेखा प्रभारी को आ रही समस्याओं के निराकरण हेतु जिला कोषालय कार्यालय नीमच द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

जिला कोषालय अधिकारी श्री बी.एम.सुरावत ने बताया, कि 4 एवं 5 अक्टूबर 2021 को जिला ई-दक्ष केंद्र नीमच में आयोजित प्रशिक्षण में आहरण एवं संवितरण अधिकारी एवं एक कर्मचारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर, प्रशिक्षण प्राप्त करें।

प्रशिक्षण दो सत्रों में प्रात: 11 बजे व अपरान्ह 3 बजे से आयोजित होगा।

Tags:    

Similar News