जिले में 91 लोग हुए स्वस्थ, जावद में 5 लोग स्वस्थ होकर लौटे अपने घर "खुशियों की दास्तां"!

जिले में 91 लोग हुए स्वस्थ, जावद में 5 लोग स्वस्थ होकर लौटे अपने घर "खुशियों की दास्तां"!

Bhaskar Hindi
Update: 2021-05-21 09:08 GMT
जिले में 91 लोग हुए स्वस्थ, जावद में 5 लोग स्वस्थ होकर लौटे अपने घर "खुशियों की दास्तां"!

डिजिटल डेस्क | नीमच प्रदेश के सूक्ष्म लघु मध्यम उद्यम विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री तथा कोविड नियंत्रण के लिए नीमच जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा के नेतृत्व में जिला प्रशासन द्वारा नीमच जावद सहित जिले में स्थापित कोविड केयर सेंटरो से स्वस्थ होकर घर लौटने वालों की संख्या निरंतर बढ़ रही है।

जावद के कोविड सेंटर में बेहतर उपचार व्यवस्थाओं से गुरुवार को पांच लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौटे हैं।

गुरुवार को जावद कोविड- केयर सेंटर से 50 वर्षीय नंदलाल ओंकारलाल निवासी सरोदा, 55 वर्षीय शांतिबाई धाकड़ निवासी कनेरा, 64 वर्षीय प्रहलाद पाटीदार निवासी जावद, 53 वर्षीय रईसा बी निवासी अखेपुर , 60 वर्षीय बंसीलाल -मदनलाल निवासी उपरेडा स्वस्थ होकर अपने घर लौटे हैं।

Tags:    

Similar News