कथित वाल्मिकी निगम घोटाला: कर्नाटक में बीजेपी नेताओं का विरोध प्रदर्शन, बीजेपी कांग्रेस ने एक दूसरे पर साधा निशाना

  • महर्षि वाल्मिकी एसटी विकास निगम को कांग्रेस ने लूट लिया
  • बीजेपी नेता सीटी रवि ने कांग्रेस पर लगाया बड़ा आरोप
  • बीजेपी के पूर्व मंत्री ने सब को भड़काया-प्रियंका खरगे

Bhaskar Hindi
Update: 2024-07-15 08:30 GMT

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने सोमवार को महर्षि वाल्मिकी जनजातीय विकास निगम में हुए कथित घोटाले के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं ने विधानसभा की ओर मार्च किया। बीजेपी नेताओं ने कर्नाटक की कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। बताया जा रहा है कि कर्नाटक में महर्षि वाल्मिकी जनजातीय विकास निगम में कथित तौर पर 180 करोड़ रुपये से ज्यादा का घोटाला हुआ है। एसआईटी मामले की जांच कर रही है।

कर्नाटक में बीजेपी नेता सीटी रवि ने कहा, "उन्होंने (कांग्रेस) महर्षि वाल्मिकी अनुसूचित जनजाति विकास निगम को लूट लिया है। कांग्रेस ने इस पैसे का इस्तेमाल चुनाव में किया है।दलितों को न्याय दिलाना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने दलितों का पैसा लूटा है। हम अब चुप नहीं रह सकते। दूध, पेट्रोल और हर चीज़ के दाम बढ़ गए हैं।

कथित वाल्मिकी निगम घोटाले पर बीजेपी के विरोध पर कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खरगे ने कहा, "एसआईटी का गठन किया गया है, उस रिपोर्ट को आने दीजिए, वे (भाजपा) किस बात को लेकर इतने चिंतित हैं? हाल ही में ये बात भी सामने आई है कि बीजेपी के पूर्व मंत्री ने ही ये सब भड़काया है। सीएम और मंत्री ने साफ कहा है कि अधिकारियों ने इन अकाउंट्स को गलत तरीके से हैंडल किया है। बीजेपी को दिक्कत क्या है, मुझे नहीं पता। हमने MUDA मुद्दे के लिए एकल न्यायाधीश पीठ का भी गठन किया है, इसलिए भाजपा को जो भी चिंता है, उसे दस्तावेजों के साथ विधानसभा में उठाना चाहिए।

Tags:    

Similar News